पहले ही दिन ‘फिसली’ वन्दे भारत एक्सप्रेस


A day after being flagged off, Vande Bharat Express runs into trouble

 

वन्दे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च होने के 24 घंटे के अंदर ही इसमें पहिए फिसलने की शिकायत सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी और आज सुबह ही भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन में परेशानियां आने लगी.

हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि यह ‘‘पहियों के फिसलने’’ का मामला है जिसे इंजीनियर ने ठीक कर लिया है.

यह घटना उत्तर प्रदेश में टूंडला जंक्शन से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई. जहां ट्रेन के आगे मवेशी आ गए, जिसके बाद जब ट्रेन में ब्रेक लगाया गया तो यह परेशानी सामने आई.

ट्रेन 17 फरवरी को पहले व्यावसायिक फेरे के लिए वाराणसी से दिल्ली लौट रही थी.

उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा, ‘‘यह मवेशी सामने आने का मामला है जिसकी वजह से पहिए फिसलने की दिक्कत सामने आई. इंजीनियर इसे ठीक कर रहे हैं.’’

इस बीच ट्रेन लगभग दो घंटों तक ट्रेक पर ही खड़ी रही. अधिकारियों ने बताया कि परेशानी ठीक होने के बाद ट्रेन ने सुबह करीब सवा आठ बजे फिर से दिल्ली की यात्रा शुरू की.


ताज़ा ख़बरें