सेना प्रधानमंत्री की निजी संपत्ति नहीं: राहुल गांधी


Govt used executive powers to tear apart j&k says Rahul Gandhi

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर नजर आए. राहुल ने कहा है कि सेना प्रधानमंत्री की निजी संपत्ति नहीं है.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान की आलोचना करते हुए कहा, “आर्मी, एयर फोर्स और नौ सेना प्रधानमंत्री की निजी संपत्ति नहीं है, जैसा की उन्हें लगाता है. जब वो कहते हैं कि यूपीए के समय में एयर स्ट्राइक वीडियो गेम में हुई, तब वो कांग्रेस का नहीं बल्कि सेना का अपमान कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि सेना किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे देश की होती है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर ये हमला ऐसे समय में आया है जब विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी पर अपने भाषणों में सेना के राजनीतिकरण के आरोप लगा रही हैं. वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सेना पर दिए गए बयानों पर चुनाव आयोग की ओर से क्लीन चिट मिल गई थी.

राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान न केवल अर्थव्यव्यवस्था, रोजगार, भ्रष्टाचार के मामलों में मोदी सरकार पर निशाना साधा बल्कि चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लेते हुए भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए.


ताज़ा ख़बरें