नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद


bhim army chief chandrashekhar will contest against narendra modi

 

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कही है. चंद्रशेखर ने कहा कि वह पहले संगठन से कोई मजबूत प्रत्याशी उतारने की कोशिश करेंगे, अगर ऐसा नहीं हो पाया तो वो खुद मैदान में आएंगे. उन्होंने ये घोषणा एनडीटीवी से बात करते हुए की है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वो मोदी को आसानी से जीतने नहीं देंगे. आजाद इस समय मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती हैं.

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करने पहुंची. एनडीटीवी के मुताबिक चंद्रशेखर ने कहा कि प्रियंका ने उन्हें भाई कहकर बुलाया. उन्होंने कहा कि मैंने भी उन्हें बहन कहकर संबोधित किया.

प्रियंका गांधी की चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद उनकी भीम आर्मी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातें भी परवान चढ़ने लगी हैं. हालांकि चंद्रशेखर ने किसी तरह के गठबंधन से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि मैं बहुजन समाज में जन्मा हूं और वहीं मरूंगा.

चंद्रशेखर ने कहा कि मैं सिर्फ बहुजन समाज की राजनीति करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मेरा मकसद मोदी को हराना है.

बीते मंगलवार को पुलिस ने देवबंद में उनकी रैली को रोक लिया था. आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था. तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था.


Big News