मराठी साहित्य सभा ने वापस लिया नयनतारा सहगल को भेजा आमंत्रण


Cancellation of Sahgal invite to literary meet draws flak

 

अखिल भारतीय मराठी साहित्य सभा के आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए उद्घाटन अवसर में शामिल होने के लिए अंग्रेजी भाषा की जानीमानी लेखिका नयनतारा सहगल को भेजा गया आमंत्रण वापस ले लिया है. सभा के आयोजकों को कुछ लोगों ने धमकी दी, जिसके बाद नयनतारा सहगल को दिया आमंत्रण वापस लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, एक राजनीतिक संगठन की तरफ से कार्यक्रम के आयोजकों को धमकी दी गई थी कि अगर सहगल सभा का हिस्सा होंगी तो वो कार्यक्रम रोक सकते हैं. इसके बाद सभा के ओर से सहगल को भेजा गया आमंत्रण वापस ले लिया गया.

आयोजकों ने बताया कि “एक राजनीतिक संगठन की ओर से कार्यक्रम को रोकने की धमकी के बाद ये फैसला इसलिए लिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और विवाद पैदा न हो”.

सहगल ‘अवॉर्ड वापसी’ मुहिम की अगुवाई करने वाले लोगों में शामिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ‘‘देश में बढ़ रही असहनशीलता’’ के खिलाफ 2015 में चलाई गई ‘अवॉर्ड वापसी’ मुहिम की अगुवाई करने वालों में सहगल (91) भी शामिल रही हैं.

सहगल नेहरू-गांधी परिवार की सदस्य हैं. वह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भतीजी हैं. उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 11 जनवरी को 92वें साहित्य सभा का उद्घाटन करना था. जानीमानी मराठी लेखिका अरुणा ढेरे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी.


ताज़ा ख़बरें