संविधान दिवस पर विपक्ष ने संसद की संयुक बैठक का बहिष्कार किया
ANI
कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर सरकार द्वारा आहूत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का बहिष्कार किया और संसद परिसर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया.
महाराष्ट्र के मुद्दे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए.
इन नेताओं ने हाथों में बैनर ले रखा था जिस पर ‘संकट में संविधान संकट” लिखा हुआ था। उन्होंने ”संविधान की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए.