कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए उम्मीदवारों घोषणा की
कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 53 और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को सागले विधानसभा चुनाव से मैदान में उतारा है.
सागले विधानसभा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है. नबाम तुकी को अरुणाचल (पश्चिम) लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार बनाया है.
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे. अरुणाचल में विधानसभा की 60 सीटों और दो संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा.
सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को होंगे. सिक्किम विधान सभा में 32 सीटें हैं.