मशहूर कार्टूनिस्ट थॉमस एंटनी नहीं रहे


Famous cartoonist Thomas Antony passes away

 

मशहूर काटूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का मलप्पुरम जिले के कोट्टकल में दिल का दौरा पड़ने से रविवार तड़के निधन हो गया. उनके सहयोगियों ने यह जानकारी दी.

वह 62 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है.

वह मलयालम दैनिक ‘मेट्रो वार्थ’ में कार्यकारी चित्रकार के रूप में काम कर रहे थे.

उनके सहयोगियों ने बताया कि एंटनी को तड़के दिल का दौरा पड़ा और उन्हें कोट्टकल के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

कोट्टायम जिले में रहने वाले एंटनी चित्रकला परिषद द्वारा आयोजित एक कार्टून कैंप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को उत्तर केरल के कोट्टकल गये थे.

दीपिका दैनिक से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एंटनी ने 2007 में संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक कार्टून पुरस्कार और 2018 में पुर्तगाल के एक संगठन के वर्ल्ड प्रेस कार्टून पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते थे.

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को कोट्टायम के समीप कुडमलूर के कैथोलिक चर्च कब्रिस्तान में किया जाएगा.


ताज़ा ख़बरें