मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में दोषियों को 11 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा


in muzaffarpur shelter home case cbi probe into eleven girl murder

 

दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक आश्रय गृह में कई लड़कियों के यौन शोषण एवं शारीरिक उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराए गए ब्रजेश ठाकुर तथा 18 अन्य को 11 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी.

सीबीआई के वकील ने ठाकुर को आजीवन कारावास की सजा देने की अदालत से अपील की जिसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ ने अपना फैसला 11 फरवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया.

सीबीआई ने मामले के अन्य दोषियों को भी अधिकतम सजा देने की मांग की.

दोषियों ने अदालत से कम से कम सजा दिये जाने की गुहार लगाई है.

अदालत ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में 20 जनवरी को ब्रजेश ठाकुर और 18 अन्य को कई लड़कियों के यौन शोषण एवं शारीरिक उत्पीड़न का दोषी करार दिया था.

इन आरोपों में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है.


Big News