वाराणसी: प्रियंका नहीं, अजय राय करेंगे पीएम मोदी से मुकाबला
yahoo
वाराणसी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग चुका है. वाराणसी से काग्रेंस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है.
कांग्रेस ने अजय राय को बीजेपी प्रत्याशी और पीएम मोदी के खिलाफ उतारा है. अजय राय 2014 में भी पार्टी के उम्मीदवार थे. 2014 में वे तीसरे स्थान पर रहे थे.
बताया जा रहा है कि अजय राय शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं.
2014 में अजय राय ने वाराणसी लोकसभा सीट से 75,000 वोट हासिल किए थे और नरेंद्र मोदी तथा अरविंद केजरीवाल के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे.
वहीं अजय राय को टिकट मिलने से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी.
अजय राय पांच बार विधायक रह चुके है. वे ब्राह्मणों और भूमिहारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने भाजपा के छात्रसंघ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी.
वे भाजपा की टिकट पर 1996 से लेकर 2007 के बीच लगातार तीन बार कोलासला क्षेत्र से यूपी विधानसभा के लिए चुने गए.
2007 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की तरफ से टिकट ना मिलने के बाद वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.
2009 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी और बीएसफी के मुख्तार अंसारी के बाद तीसरे स्थान पर रहे.