बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार


Many film personalities will gather in Kanhaiya's election campaign

 

बिहार में बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार सीपीआई की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेने जा रहे हैं. सीपीआई नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने यह जानकारी दी.

कन्हैया कुमार की दावेदारी के बाद अब बेगूसराय लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक ओर जहां बीजेपी के खेमे से उनके नेता गिरिराज सिंह होंंगे, तो दूसरी ओर इलाके में राजद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे तनवीर हसन और युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाने वाले जेएनयू के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार.

2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता भोला सिंह ने जीत हासिल की थी. पिछले साल अक्टूबर में उनका निधन हो गया था. जबकि आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन दूसरे स्थान पर रहे थे और सीपीआई उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह, जेडीयू के समर्थन से तीसरे स्थान पर रहे थे.

साल 2015-16 में कन्हैया कुमार सीपीआई की छात्र इकाई ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से जेएनयू में छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए थे.


ताज़ा ख़बरें