कर्नाटक : 15 विधानसभा सीटों में से 12 सीटें जीतकर येदियुरप्पा सरकार बचाने में कामयाब
सत्तारूढ़ बीजेपी कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 12 सीटें जीतकर सरकार बचाने में कामयाब रही है.
इसके साथ ही कर्नाटक विधानसभा में येदियुरप्पा की सरकार को बहुमत हासिल हो गया है.
वहीं कांग्रेस के खाते में केवल दो सीटें आई हैं. जेडी (एस) को किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई. वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती.
कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि वे जीते हुए सभी विधायकों को कैबिनेट में जगह देंगे.
कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान हुआ था. सत्तारुढ़ बीजेपी को अपना बहुमत बरकरार रखने के लिए छह सीटों पर जीत की जरूरत थी.