मनोहर अजगांवकर बनाए गए गोवा के नए डिप्टी सीएम


manohar ajgaonkar appointed as deputy cm of goa

 

लोकसभा चुनाव 2019 का घमासान जारी है. वहीं दूसरी तरफ गोवा की सियासत में लगातार उथल-पुथल मची हुई है.

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से बीजेपी में शामिल हुए मनोहर को डिप्टी सीएम की कुर्सी सौंपी गई है. मनोहर 27 मार्च को विधायक दीपक पवास्कर के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले वो पर्यटन मंत्री के पद पर थे.

विधानसभा में एमजीपी के तीन विधायक थे. 26 मार्च को दो विधायक पार्टी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए. एमजीपी के दोनों विधायकों के पार्टी में आने के बाद से 36 सदस्यों वाले सदन में बीजेपी के पास अब 14 का संख्या बल हो गया है.

दीपक पावस्कर और एमजीपी के एक अन्य विधायक मनोहर अजगांवकर ने 27 मार्च की सुबह पार्टी की विधायी शाखा का विलय बीजेपी में कर दिया था. गोवा विधानसभा में एमजीपी का अब सिर्फ एक विधायक है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सुदीन धवलीकर को उप-मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था.


ताज़ा ख़बरें