मेलबर्न टेस्ट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया
भारत ने मेलबर्न टेस्ट 137 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही चार मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की अपराजेय बढ़त बना ली है. आज चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो भारत और जीत के बीच 2 विकेट का अंतर था.
बारिश के कारण आज सुबह का खेल देर से शुरू हुआ. भारत की ओर से बुमहराह ने आज एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की. दूसरे छोर से उन्हें इशांत शर्मा का अच्छा साथ मिला.
आज के खेल का पहला विकेट कमिंस के रूप में गिरा जब बुमराह ने उन्हें पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद कल के नाबाद बल्लेबाज लियॉन भी ज्यादा देर टिक कर नहीं खेल सके और सात रन के निजी स्कोर इशांत शर्मा का शिकार हो गए.
जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
इससे पहले कल चौथे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 151 रन पर ऑल-आउट हो गया था.
भारत ने अपनी पहली पारी में 443 रन बनाए थे. जबकि उसने अपनी दूसरी पारी 106 रन पर घोषित की थी. इस तरह पहली पारी के 292 रन और दूसरी पारी के 106 रन को मिलाकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कुल 398 रन की बढ़त ली थी. भारत की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी.