महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति : प्रफुल पटेल


 

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. एनसीपी नेता प्रफुल पटेल ने बयाता कि महाराष्ट्र की 40 लोकसभा सीटों पर एनसीपी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ेंगी.

प्रफुल पटेल ने जानकारी दी कि कांग्रेस और एनसीपी ने आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर चर्चा में प्रगति की है.

उन्होंने बताया कि राज्य में बाकी बची हुई आठ सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं. पटेल ने कहा कि “बाकी आठ सीटों पर आखिरी फैसला एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व करेगा”.

पटेल ने बताया कि एनसीपी और कांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टियों से लोकसभा चुनावों में एक साथ आने के लिए बात कर रही हैं.

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं.


ताज़ा ख़बरें