दिल्ली विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक 54.65 फीसदी मतदान


Polling for 70 Assembly constituencies in Delhi begins

  ANI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है. इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 54.65 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार के विधानसभा चुनाव में 67 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तरारुढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं. इस चुनाव में 672 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 6 बजे तक 54.65 फीसदी वोटिंग हुई.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में शाम पांच बजे तक 44.5 प्रतिशत मतदान हुआ.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 30.18 प्रतिशत वोटिंग हुई.

#DelhiElections2020 दोपहर 12 बजे तक दिल्ली चुनाव में 15.6 फीसदी मतदान डाले गए.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल हनुमान मंदिर में पूजा करने का अनुभव लोगों से साझा किया था. जिस पर आज मनोज तिवारी ने कहा कि ‘वो (अरविंद केजरीवाल) पूजा करने गए थे  या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर ….कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है. मैंने पंडित जो को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं.’

आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने तिवारी के बयान को घटिया करार दिया. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के सीएम को इतनी अछूत भावना से देखती है बीजपी? इस से ज्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान हो नहीं सकता. अभी भी आप उस युग में हैं जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था. श्री राम भी अब बीजेपी को नहीं बचा सकते.’

#DelhiElections2020 सुबह 11 बजे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में 6.96 फीसदी वोट डाले गए.

#DelhiElections2020  चांदनी चौक विधानसभा सीट के मतदान केंद्र मजनू का टीले के बाहर क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा और आप के कार्यकर्ता के बीच कहा-सुनी हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक आप कार्यकर्ता ने लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद अल्का ने कार्यकर्ता पर हाथ उठाने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश की. अल्का का कहना है कि कार्यकर्ता ने उनके बेटे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. आप सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि वो मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे.

#DelhiElections2020 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी सविता कोविंद के साथ मतदान किया.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के चुनाव अधिकारी की पोलिंग बूथ के अंदर मौत, चुनाव अधिकारी को आया हार्ट अटैक उधम सिंह (50) साल की मौत हुई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग अस्पताल भेजा.

#DelhiElections2020 110 वर्षीय कालीतारा मंडल मतदान करने एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चितरंजन पार्क पहुंची. कालीतारा दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं.

#DelhiElections2020 सिविल लाइन्स स्थित पोलिंग बूथ पहुंचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान किया.

#DelhiElections2020 जस्टिस आर भानुमति सुबह साढ़े आठ बजे मतदान देने तुगलक क्रिसेंट रोड स्थित एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन पहुंची.

#DelhiElections2020 ओखला के शाहीन बाग में एक स्कूल के बाहर मतदान के लिए लोगों की लंबी कतार. सीट से आप के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर मैदान में हैं. कांग्रेस ने यहां से परवेज हाशमी और बीजेपी ने ब्रह्म सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया है.

#DelhiElections2020 विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सुबह-सुबह पहुंचकर नई दिल्ली क्षेत्र से अपने मतदान डाला. उन्होंने कहा, ‘मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है. जरूरी है कि हम सब आज मतदान कर अपना योगदान दें.’

#DelhiElections2020  दिल्ली में 70 सीटों पर मतदान शुरू.


Big News