फीफा कार्यकारी समिति के पहले भारतीय सदस्य बने प्रफुल्ल पटेल
Wikimedia Commons
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल फीफा कार्यकारी समिति में बतौर सदस्य चुने गए हैं. पटेल समिति में चुने गए पहले भारतीय सदस्य हैं.
पटेल ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा “फीफा समिति के पहले भारतीय सदस्य के तौर पर चुने जाने से सम्मानित हूं. एआईएफएफ के अध्यक्ष और अपनी नई जिम्मेदारी के तहत मैं फुटबॉल को वैश्विक स्तर पर, विशेषतौर पर एशियाई देशों में बढ़ावा देने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करूंगा.”
समिति में उनका कार्यकाल 2019 से 2023 तक चलेगा.