राज्यसभा में वित्त विधेयक और अंतरिम बजट को बिना चर्चा मंजूरी


Three ordinances including become law in this session

 

राज्यसभा में विभिन्न दलों की मंजूरी के बाद बिना चर्चा के अंतरिम बजट और वित्त विधेयक 2019-20 को लोकसभा को लौटा दिया गया . लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है .

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ हुआ था और आज इस सत्र का अंतिम दिन है.

पूरे सत्र में विभिन्न मुद्दों पर लगातार हंगामा होने की वजह से अंतरिम बजट और वित्त विधेयक पर उच्च सदन में चर्चा नहीं हो पाई .

राजनीतिक दलों के बीच इस बात पर सहमति बन गई थी कि अंतरिम बजट, विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक को चर्चा के बिना ही लौटा दिया जाए. इसके बाद सदन में ध्वनि मत से अंतरिम बजट, विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक को लौटा दिया गया.

वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक को मंजूरी करने का प्रस्ताव दिया.

उच्च सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इन विधेयकों को मतदान के लिए रखा. फिर ध्वनि मत से अंतरिम बजट, विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया गया.

लोकसभा में विनियोग विधेयक 11 फरवरी को और वित्त विधेयक कल 12 फरवरी को पारित किया गया था.


ताज़ा ख़बरें