अजित पवार ने शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपा: राउत
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिला कर शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपा है.
राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता अजित पवार को उनके इस कदम के लिए कभी माफ नहीं करेगी.
उन्होंने कहा, ”अजित पवार ने शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपा है. सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाना विश्वासघात है.”
राउत ने कहा, ”अजित पवार के फैसले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मंजूरी नहीं है.”
उन्होंने कहा कि शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जल्द ही एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.