छह मई से पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ शिकायतों पर फैसला ले चुनाव आयोग: सुप्रीम कोर्ट


sc ask ec to take decision till 6 may of complaint against pm modi and amit shah

 

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर लगे आचार संहिता के कथित उल्लंघन के आरोपों पर छह मई तक निर्णय ले.

बता दें कि कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की 11 शिकायतें दर्ज की हैं. इनमें से दो पर पहले ही निर्णय हो चुका है, यानी अभी भी नौ शिकायतों पर फैसला होना बाकी है.

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला लिया है.

दरअसल लातूर में एक चुनावी भाषण को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से पुलवामा हमले में शहीद सुरक्षाकर्मियों और बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल सैनिकों के नाम पर वोट देने की अपील की थी. इस पर चुनाव आयोग से उन्हें क्लीन चिट मिल गई है.

वहीं महाराष्ट्र के वर्धा में एक अप्रैल को मोदी द्वारा दिए गए भाषण में भी चुनाव आयोग को आचार संहिता उल्लंघन जैसा कुछ नहीं मिला.


Big News