हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस समेत सात लाख लोगों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया.
उन्होंने जोर दिया कि एनएसएसओ के अनुसार ग्रामीण खपत कम हुई है. ग्रामीण मजदूरी घट रही है. विशेषकर किसानों के लिए पैदावार की कीमतें कम हैं.
उन्होंने कहा कि यदि ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी है तो सड़कों पर ट्रैफिक जाम क्यों लग रहे हैं.
हवाई स्थित नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में चार दिसंबर को हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए. उसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी.
नयी दिल्ली स्थित आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कारखाने में 68 भारतीय काम कर रहे थे.