कमजोर होती अर्थव्यवस्था के चलते ताज होटल बेच सकती है कुछ परिसंपत्ति


due to weakenig economy taj hotel chain planning to sell assets

  Wikimedia Commons

टाटा समूह के स्वामित्व वाले आलीशान होटलों श्रृंखला अपना ऋण चुकाने के लिए कुछ परिसंपत्तियों को बेच सकती हैं. इसके साथ ही जानकारी है कि समूह फिलहाल नई संपत्तियां खरीदने से भी बच रहा है. माना जा रहा है कि यह कदम उपभोक्ता खर्च में गिरावट पर नियंत्रण करने के मकसद से उठाया गया है.

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत छतवाल ने बताया, “टाट की सूचीबद्ध फर्म, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ‘ताज ब्रांड’ का संचालन करती है. यह कंपनी अर्ध-शहरी क्षेत्रों में शुरू किए गए कुछ होटलों को खत्म कर उसे लीज पर देने की योजनाओं बना रही है.”

छतवाल ने कहा, “हम अपने खुद के होटलों का निर्माण करने के बजाय प्रबंधन अनुबंधों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हम अपनी प्रमुख संपत्तियों को बेचने की योजना नहीं बना रहे हैं और ना ही उसे बेचने के बाद लीज पर लेंगे.”

एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत इस समय पांच साल के सबसे निचले स्तर पर है. बैंकों पर छाए संकट से खर्च को नुकसान पहुंच रहा है.

देश के सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की बिक्री में 2012 जुलाई के बाद से सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है.

कारों की बिक्री कम होने के अलावा जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड के बंद हो जाने से भी इंडियन होटल को नुकसान पहुंचा है. इसकी वजह से कंपनी ने कुछ बकाया को चुकाने के लिए अपनी परिसंपत्तियों को राइट ऑफ कर दिया.

इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के कगार पर है.

इसी कंपनी के संचालन वाली न्यू यॉर्क स्थित होटल ‘द पियरे’ और ब्रिटेन स्थित ‘सेंट जेम्स कोर्ट’ पिछले कुछ सालों में परिसंपत्तियों को बेचकर अपना ऋण चुका रही है. इसमें टाटा समूह के अधिकारकियों के लिए खरीदा गया अपार्टमेंट भी शामिल हैं.

हॉस्पिटेलिटी फर्म के अनुसार मार्च के आखिर में कंपनी का समेकित शुद्ध ऋण 28.2 करोड़ रुपये का था. जो पिछले दो वर्षों (3100 करोड़ रुपये) की तुलना में कम था.

निर्मल बांग सेक्यूरिटीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विश्लेषक अमित अगरवाल ने कहा, “इंडियन होटल एक ‘एसेट लाइट मॉडल’ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इसके अलावा लागत को ध्यान में रखते हुए गैर-प्रमुख संपत्तियों को हटा रहे हैं.”

जगुआर लैंड रोवर के मालिक टाटा मोटर्स लिमिटेड ने कहा है कि वह संघर्षरत ब्रिटिश लक्जरी ब्रांडों के लिए विकल्प देख रहा है. साथ ही टाटा स्टील लिमिटेड अपने यूरोपीय परिचालनों के सुधार में लगा हुआ है.

छतवाल ने कहा, “होटल संचालक का उद्देश्य है कि 2022 तक संपत्तियों के स्वामित्व को 50 फीसदी तक कम करना है, जो वर्तमान में 70 फीसदी है. उन्होंने कहा कि समूह की जिंजर बजट ब्रांड की बिक्री और लीज-बैक योजनाओं में छह होटल शामिल हैं और इसी इतनी ही संख्या संयुक्त उद्यमों और सहयोगी कंपनियों द्वारा आयोजित की जाती है.

इंडियन होटल वर्तमान में 151 होटल संचालित करते हैं, जिसमें ताज महल पैलेस भी शामिल है. इसे 2008 में मुंबई में आतंकवादियों ने निशाना बनाया था.


Big News