स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए.
राजस्थान में मामले बढ़कर 463 हो गए जबकि तेलंगाना में 442 मामले दर्ज किए गए.
कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 80,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं.
गोवा में कोविड-19 से सात लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं.
अमेरिका में जहां यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है वहां 14,817 लोगों की मौत समेत 4,32,132 मामले दर्ज किए गए हैं.