आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे पर लगा 12 लाख का जुर्माना
IPL.COM
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. 31 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है.
आईपीएल के आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल की आचार सहिंता के तहत स्लो ओवर रेट के नियम का उल्लंघन किया, इसलिए राजस्थान के कप्तान रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है.
31 मार्च को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को आठ रन से हरा दिया. राजस्थान का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को जयपुर में आरसीबी के खिलाफ होगा.
आईपीएल के इस सत्र में यह दूसरा मामला है जब स्लो ओवर रेट की वजह से किसी टीम के कप्तान पर जुर्माना लगा हो. रहाणे से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था.