अजलान शाह कप: दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-2 से हराया
PTI Photo/ Shahbaz Khan
मलेशिया के इपोह में चल रहे सुल्तान अजलान शाह कप के फाइलन में दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-2 से हरा दिया है. दोनों टीमें फुलटाइम तक एक-एक की बराबरी तक रही. लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में कोरिया की टीम ने 4-2 से बढ़त हासिल कर ली.
सिमरनजीत सिंह ने पहले क्वाटर में गोल दागकर बढ़त दिलाई. इसके बाद दक्षिण कोरिया की ओर से जांग जोंग ह्यून ने 47वें मिनट में गोल कर बराबर कर दिया.
इस जीत को मिलाकर दक्षिण कोरिया सात बार अजलान शाह कप के फाइनल में पहुंची है जिसमें से उसने चार बार जीत हासिल की है. उसे ये जीत नौ साल बाद हासिल हुई है. टीम इंडिया साल 1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में चैम्पियन बन चुकी है.
मैच के आखिरी 13 मिनट में कोई भी टीम गोल कर पाने में नाकाम रही.
भारत की ओर से बीरेंद्र लाकड़ा और वरुण कुमार ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल सके. कोरिया की तरफ से चार खिलाड़ियों ने गोल किए.