विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का टीजर रिलीज


vidya balan starrer film shakuntala devi  teaser  released

 

विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का टीजर रिलीज हो चुका है. ये फिल्म ‘शकुंतला देवी’ की बायोपिक होगी.

विद्या फिल्म में महान गणितज्ञ शुकंतला के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में विद्या का लुक काफी अलग है. जिसमें वे साड़ी पहने और छोटे बालो में नजर आ रही हैं.

ये फिल्म पूरी तरह से शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित होगी. टीजर में बताया गया है कि शकुंतला को हूमन कम्प्यूटर भी कहा जाता था. साथ ही लोगों ने उन्हें कई और नाम भी दिए. लेकिन हम सब उन्हें शंकुलता देवी के नाम से ही जानते हैं.

फिल्म का टीजर फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट कर साझा किया. साथ ही उन्होनें ये बताया की फिल्म का नाम ‘शुंकलता देवी’ होगा. इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन कर रही है. फिल्म साल 2020 की गर्मी में रिलीज होगी. साथ ही फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स और विक्रम मल्होत्रा कर रहे हैं. अभी फिल्म के दूसरे कलाकारों का नाम सामने नहीं आया है.

शुंकलता का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है. विद्या ने एक बातचीत के दौरान बताया कि इस फिल्म के लिए वे काफी उत्साहित हैं.


ताज़ा ख़बरें