पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी विद्या बालन
विद्या बालन इन दिनों फिल्म मिशन मंगल की सफलता को लेकर सुर्खियों बनी हुई हैं. अब विद्या एक वेब सीरीज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी. खबरों के अनुसार इसका निर्देशन ‘द लंच बॉक्स’ और ‘फोटोग्राफ’ बनाने वाले रितेश बत्रा करेंगे. पहली बार विद्या किसी वेब सीरीज में काम करने जा रही हैं.
ये वेब सीरीज इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित होगी. एक रिपोर्ट के आनुसार इस वेब सीरीज की कहानी एक किताब ‘इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर’ पर होगी. इस किताब के राइट्स खरीद लिए गए हैं.
वेब सीरीज पर काम शुरू कर दिया गया है. इसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला कर रहे हैं. विद्या इस वेब सीरिज में काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं. फिल्म में विद्या के साथ कास्ट का फानइल अभी नहीं हुआ है.