प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना को बधाई


PM Modi congrats Bangladesh PM Hasina

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय चुनाव में जीत दर्ज कर लगातार चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं शेख हसीना को फोन कर बधाई दी है. उन्होंने भरोसा जताया है कि दोनों देशों के संबंध बांग्लादेश की नई सरकार के नेतृत्व में प्रगाढ़ होंगे.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत बांग्लादेश का पड़ोसी और करीबी साझेदार होने के नाते उसे क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा में पूरा सहयोग देगा. इसके साथ-साथ भारत ने ‘पड़ोस पहले’ की नीति की धुरी होने के नाते भी बांग्लादेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

हालांकि बांग्लादेश के आम चुनाव में इस बार भारत ने अपने आपको पूरी तरह अलग रखा था. साल 2014 में बांग्लादेश के आम चुनाव में जब पारदर्शिता के मुद्दे पर दुनिया के बड़े देशों ने उसका विरोध किया था, तब भारत खुलकर चुनाव के समर्थन में आया था. इसके साथ-साथ भारत ने अपनी विदेश सचिव सुजाता सिंह को ढाका भी भेजा था. लेकिन इस बार उसने आम चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.

बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग के अनुसार, हसीना की अवामी लीग 300 सदस्यीय संसद में 267 से अधिक सीटें जीत कर चुनाव में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है. परंपरागत तौर पर, अवामी लीग सरकार के साथ भारत के संबंध मैत्रीपूर्ण ही रहे हैं.


Big News