पुलिस ने बताया कि हमला भीड़-भाड़ वाले हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर हुआ.
आर्थिक सुस्ती और धन उपलब्धता संकट की वजह से खरीदारों की धारणा प्रभावित हुई.
मसौदे में आठ घंटे काम करने के वक्त को लेकर कहा गया है कि वेतन का हिसाब करने के लिए वह सिर्फ 26 दिनों तक ही जोड़ा जाएगा. आठ घंटे काम करने का नियम पिछले कई दशकों से लागू है.
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, आपातकालीन, प्रवर्तन सेवाओं के वाहनों समेत 29 श्रेणियों के वाहनों को इससे छूट दी गई है.
इस ट्राफी को जीतने के साथ ही उन्होंने साल के अंत में जारी होने वाली विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने की उम्मीद बढ़ा दी.
रविवार 3 नवंबर की सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया. शहर में वायु गुणवत्ता कई स्थानों पर 'बेहद गंभीर' श्रेणी में चली गई. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 494 दर्ज किया गया.