कमिटी 90 दिनों के भीतर केन्द्रीय बैंक के रिजर्व के उचित आकार पर अपना निर्णय देगी.
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने स्वीकार किया कि सरकार का राजस्व विभाग राज्य में भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है और दूसरे नंबर पर पुलिस विभाग है.
असम की एक अदालत ने बलात्कार के आरोप के मामले में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन को अदालत में पेश होने का समन दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक की भर्ती में सिर्फ तीन जातियों पर ही विचार करने का आरोप लगाने वाली याचिका पर केंद्र सरकार और सेना प्रमुख से जवाब मांगा है.
एनआईए ने आईएसआईएस से प्रेरित एक नए मॉड्यूल में शामिल होने के संदेह में इन 10 लोगों को हिरासत में लिया
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक रंधावा और उनके साथियों पर जंगली मुर्गे का शिकार करने का आरोप है.