वादियों में बर्फबारी की कुछ दिलकश तस्वीरें
देश के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है. श्रीनगर के बाहरी इलाके में बर्फ के बीच से पानी की तलाश में जाती एक नन्हीं लड़की.

इससे पहले कि फिर से बर्फ गिरना शुरू हो कुछ गर्मी पाने का बंदोबस्त कर लिया जाए. शायद इसी मकसद को पूरा करने में लगे हैं ये प्यारे बच्चे.

इन मोहतरमा की तो कार ही छुप गई इस सफेदी की चादर में.

उफ्फ! चारों तरफ पानी के सूखे पहाड़ हैं और मुझे पानी सिर पर ढोना पड़ रहा है.

शिमला के रिज़ में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक

बर्फबारी का खूबसूरत नजारा, मानो आसमान से सफेद रेत बरस रही हो.

अब पर्यटकों को कश्मीर की खूबसूरती से रूबरू कराने का वक्त है और कुछ कमाई करने का भी. शायद इसी सोच में अपने शिकारे को साफ करता ये शिकारा चालक.

कुछ दिन में ये चांदी से चमकते पहाड़ों की बर्फ पिघल जाएगी और ये फिर हरियाली से भर जाएंगें.