उन्होंने 'भारत बचाओ रैली' में कहा, ''अगर देश को बचाना है तो कठोर संघर्ष करना होगा.''
अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि प्रशांत किशोर की राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी ‘आई-पैक’ ने उनसे हाथ मिला लिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आयेाग की जांच के दौरान कोई अन्य अदालत और प्राधिकारी मामले में जांच नहीं करेगा.
भारत में फेसबुक की प्रमुख दास ने समिति से कहा कि सोशल मीडिया मंच पर एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया संदेश वही शख्स पढ़ सकता है जिसे यह भेजा गया है और इस तकनीक की तोड़ मुश्किल है.
संस्था के कार्यकारी निदेशक अविनाश कुमार ने एक प्रेस बयान में कहा कि केन्द्र को किसी भी कीमत पर जीवन के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिये.
पिछले एक महीने में प्याज का बाजार 81 फीसदी चढ़ गया है.