इससे पहले टिलरसन ने सीबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्तकार में ट्रंप की आलोचना की थी.
एडीजी एसबी शिरोडकर की ओर से गौ-हत्या की जांच रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने के बाद एसएसपी सहित तीन पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है.
बुलंदशहर के स्याना में कथित गोकशी के बाद भड़की हिंसा में मौके पर तैनात इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक अन्य व्यक्ति सुमित सिंह की मौत हो गई थी.
हिंसा की आशंका से राजधानी पेरिस में दुकानें, म्यूजियम, मेट्रो स्टेशन और टूर एफिल बंद रहेंगे. इसके साथ ही शीर्ष टीमों के फुटबॉल मैच और म्यूजिक शो भी रद्द कर दिए गए हैं.
जम्मू के पुंछ जिले में एक बस दुर्घटना में 23 यात्रियों की मौत हो गई है. बस पुंछ से लोरान जा रही थी. पलेरा के पास यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई.
शुभंकर शर्मा एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर बन गए हैं.