केंद्र सरकार ने सेना की शार्ट सर्विस कमीशन से रिटायर्ड अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने से इनकार कर दिया है. रक्षा मंत्रालय ने लिखित में जारी एक घोषणा में ये बात कही है.
फ्रांस के दक्षीणपंथी नेता जीन-मैरी ले पेन पर समलैंगिक विरोधी टिप्पणी के लिए जुर्माना लगाया गया है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं.
भारतीय हॉकी टीम ने 14वें विश्वकप में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया है.
आल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने आरोप लगाया है कि पैसे की ताकत पर रिलायंस जियो लागत से कम की दरें पेश कर रही है.
मध्यप्रदेश के 230 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा.