महाराष्ट्र के कोलाहपुर से किसान मुक्ति मार्च का हिस्सा बनने आए 52 वर्षीय किसान किरण संतापा गेरवाड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
बीते शनिवार को पद से मुक्त हो चुके मुख्य चुनाव आयुक्त ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि नोटबंदी का काले धन पर कोई असर नहीं हुआ है.
सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रयागराज में जनवरी से मार्च 2019 के बीच होने वाले कुंभ स्नान से एक दिन पहले और एक दिन बाद शादियां नहीं होंगी.
मणिपुर के इम्फाल में पत्रकार किशोरचंद वांगखेम को बीजेपी और राज्य सरकार की आलोचना करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया है.
कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में असम के उदलगुड़ी जिले में हुए एक विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए हैं.
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को अपने निजी आवास पर सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की.