Dictionary.com ने ‘misinformation’ शब्द को 2018 वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है.
मंगल ग्रह के रहस्य उजागर करने के लिए इसकी चट्टानी सतह को खोदने के लिहाज से डिजाइन किया गया नासा का रोबोटिक इनसाइट अंतरिक्ष यान सोमवार को सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की सतह पर उतर गया है.
मानव विकास मंत्रालय ने अपनी नई गाइडलाइन में पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को गृह कार्य नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं.
उद्यमी और समाजसेवी अजीम प्रेमजी को फ्रांस का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डी ला लीजन डी ऑनर’ से सम्मानित किया जाएगा.
भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और शाहरूख खान अपनी प्रस्तुति देंगे.